मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करना जारी रखेंगे।

मोदी ने ट्वीट किया, “मैं मणिपुर के अद्भुत लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देता हूं। कामना करता हूं कि मणिपुर आने वाले समय में नई ऊंचाईयों को छूना जारी रखे।”

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, “मेघालय की मेरी बहनों और भाईयों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई। मैं मेघालय के लोगों के स्नेह को हमेशा संजो कर रखूंगा। राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती मनोहर है। मैं मेघालय के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा को भी स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा, “त्रिपुरा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। त्रिपुरा का गौरवशाली इतिहास रहा है और राज्य में मेहनती युवा हैं, जिनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को राज्य का दर्जा मिला था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493