मोदी ने पूर्व इसरो प्रमुख के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख यू.आर. राव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में राव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “प्रख्यात वैज्ञानिक यू.आर. राव के निधन से दुखी हूं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”

राव का निधन बेंगलुरु स्थित उनके निवास पर तड़के करीब तीन बजे हुआ। बढ़ती उम्र में वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 85 साल के थे।

राव 1984 से 1994 तक इसरो के प्रमुख रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493