नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को उनकी 120वीं जयंती पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
मोदी ने मोरारजी को याद करते हुए उन्हें एक ‘दिग्गज’ करार दिया।
मोदी ने ट्वीट किया, “मोरारजी भाई देसाई अपनी सत्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रशासनिक काबिलियत के लिए जाने जाते थे। उनके जन्मदिन पर मेरी ओर से उन्हें श्रृद्धा सुमन।”
मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री थे। स्वतंत्रता सेनानी मोरारजी ने 99 साल की उम्र में 10 अप्रैल, 1995 को अंतिम सांस ली थी।
dharmpath.com dharmpath