मोदी ने प्रमुख स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वामीनारायण पंथ के प्रमुख स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वामीनारायण पंथ के प्रमुख स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं विश्व भर के लाखों श्रद्धालुओं से जुड़ते हुए स्वामी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। वह एक अद्भुत आत्मा थे जिनकी अनुकरणीय सेवा और मानवतावादी प्रयासों ने असंख्य जिंदगियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।”

उन्होंने कहा, “महाराज के साथ मेरे संबंध विशेष थे। मैंने उनके साथ जो समय बिताया वह यादगार है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे आशीर्वाद मिला।”

मोदी ने कहा, “महाराज के समृद्ध विचार सभी लोगों को लगातार राह दिखाते हैं। हम जरूरतमंदों, गरीबों और वंचितों की जिंदगी में सुधार के लिए हमेशा उनके विचारों से प्रेरित होते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493