मोदी ने ‘बेटा बचाओ’ योजना शुरू की : कांग्रेस

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने लगातार बुधवार को भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के कारोबार में अनपेक्षित वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया और कहा कि उन्होंने अब बेटा बचाओ योजना शुरू की है, लेकिन इसका प्रचार करना नहीं चाहते।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने लगातार बुधवार को भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के कारोबार में अनपेक्षित वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया और कहा कि उन्होंने अब बेटा बचाओ योजना शुरू की है, लेकिन इसका प्रचार करना नहीं चाहते।

कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि मोदी जय शाह की कंपनी के कारोबार में साल भर में 16,000 गुना वृद्धि होने की खबर बाहर आने के बाद मोदी ने एक शब्द नहीं बोला है।

सिंह ने सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की स्पष्ट तौर पर खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि मोदी ने कई सारी योजनाएं शुरू की है, जिनमें मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, डिजिटल इंडिया शामिल है, लेकिन उनकी एक और योजना है, ‘बेटा बचाओ’।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लेकिन बेटा बचाओ के तहत यह निर्देश है कि इसे टेलीविजन चैनल पर नहीं दिखाया जाए।

उन्होंने कहा कि मोदी चुप हैं और अन्य मंत्री जय शाह के बचाव में बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बेहतर होता कि प्रधानमंत्री इस पर बोलते।”

कांग्रेस मोदी, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी को इस मुद्दे पर लगातार निशाना बना रही है। एक समाचार पोर्टल पर इस बारे में एक रपट प्रकाशित होने के बाद से कांग्रेस हमलावर हुई है। रपट में कहा गया है कि केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद जय शाह की कंपनी के कारोबार में सालभर में 16,000 गुना वृद्धि हुई है।

भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा कि जय शाह का कारोबार जायज और कानून सम्मत तरीके से किया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपने घोटालों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493