मोदी ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनकी 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनकी 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं साहसी शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अपनी बहादुरी से भारत के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी।”

क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म 1907 में पंजाब प्रांत (अब पाकिस्तान में) के फैसलाबाद जिले (पहले इसे ल्यालपुर कहा जाता था) के बंगा गांव में हुआ था।

गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 को लाहौर जेल में उन्हें राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 साल की उम्र में फांसी दे दी गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493