मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी सिर्फ इसलिए कुर्बान कर दी ताकि और लोग अपनी जिंदगी को आजादी और सम्मान के साथ जी सकें।

मोदी ने ट्वीट किया, “भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत हमारे इतिहास में क्रांतिकारी पल है। हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि ये महान विभूतियां हमारी भूमि से हैं।”

उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी हुकूमत ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन फांसी पर लटका दिया गया था।

उन्होंने राजनीतिज्ञ और कार्यकर्ता राम मनोहर लोहिया को भी उनके जन्मदिन पर याद करते हुए कहा कि वह ’20 वीं सदी के भारत के सबसे उल्लेखनीय व्यक्तियों में से एक’ हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493