मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और गरीबों की सेवा करने हेतु पार्टी के प्रयासों को जारी रखे जाने को कहा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हम अंत्योदय के मंत्र के साथ देश विशेष रूप से गरीबों की सेवा के हमारे प्रयासों को जारी रखेंगे।”

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक-एक ईंट से पार्टी की इमारत खड़ी की है।

मोदी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा, “यह गर्व की बात है कि देशभर और समाज के सभी वर्गो के लोगों ने पार्टी पर विश्वास जताया है।”

उन्होंने कहा, “मैं एकदिवसीय झारखंड दौरे से पहले भाजपा मुख्यालय जाकर हमारे प्रेरणास्रोतों पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दूंगा।”

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ के विघटन के बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी। भाजपा 11.2 करोड़ प्राथमिक सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करती है।

गौरतलब है कि 1977 में आपातकाल के बाद जन संघ का कई अन्य पार्टियों के साथ विलय हो गया था और इससे जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। जनता पार्टी 1980 में भंग हो गई और इसके सदस्यों ने भाजपा का गठन किया।

मौजूदा समय में केंद्र और देश के 17 राज्यों में भाजपा की सरकार है जिसमें से 13 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493