मोदी ने मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 85वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई। भगवान उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दें।”

मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (यूपीए) के दौरान 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

उनका राजनीतिक करियर 1991 में शुरू हुआ था। वह दिवंगत प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री थे।

उन्होंने 1991 में ही देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण और निजीकरण पर जोर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493