नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के अगले सत्र के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं।
‘मन की बात’ का अगला सत्र रविवार को प्रसारित होगा। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “आने वाले रविवार को ‘मन की बात’ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। आप भी कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव मायगॉव डॉट इन पर साझा कर सकते हैं।”
रविवार को प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ इस कार्यक्रम का 10वां सत्र होगा।
dharmpath.com dharmpath