नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में हुए दोहरे विस्फोटों में हुई मौतों पर शनिवार को शोक जताया है।
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में हुए दोहरे विस्फोटों में हुई मौतों पर शनिवार को शोक जताया है।
विस्फोट में कम से कम 35 व्यक्तियों की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। विस्फोट इतने तीव्र थे कि इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और कई मौत के मुंह में समा गए और कई अन्य घायल हो गए।
मोदी ने यहां जारी एक बयान में कहा, “झाबुआ में हुए सिलिंडर विस्फोट के कारण हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना।”
उन्होंने कहा, “मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है।
dharmpath.com dharmpath