अहमदाबाद, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनका शनिवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
मोदी ने गुजरात के केवडिया में कहा, “वह हमारे देश के बहादुर जवान थे। वह 1965 के युद्ध के नायक थे।”
यहां मोदी ने सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित किया।
उन्होंने कहा, “98 की उम्र में भी वह वर्दी पहनते थे। वह व्हीलचेयर पर चलते थे, लेकिन वह जहां भी मुझे देखते थे, खड़े हो जाते थे। मैंने उनसे खड़े नहीं होने का आग्रह किया, लेकिन वह जवान थे, वह अपने अनुशासन को कभी नहीं भूलते थे।”
मोदी ने कहा कि जब वह उनसे शनिवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में मिले थे तो उनमें मार्शल जैसा ही उत्साह था।
उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां भर्ती किया गया था।
उन्होंने कहा, “हमने एक बहादुर जवान को खो दिया। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। देश उनके बहादुरी को हमेशा याद रखेगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरित होंगी।”
दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री की ओर से दिवंगत मार्शल के पार्थिव शरीर पर माल्र्यापण किया।
dharmpath.com dharmpath