नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मोदी ने ट्वीट कर बताया, “पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर हम राष्ट्र के प्रति उनके दीर्घकालिक योगदान को गर्व से याद करते हैं।”
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी द्वारा मालवीय को लिखे पत्र की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की।
मालवीय को इस साल मार्च में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
मालवीय का जन्म 25 दिसम्बर, 1861 को इलाहाबाद में हुआ था। वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की।
dharmpath.com dharmpath