मोदी ने रमजान पर बधाई दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर रविवार को देश को बधाई दी।

इस दौरान मुस्लिम सुमदाय के लोग सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “रमजान का पाक महीना शुरू होने पर दुनियाभर के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।”

मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में कहा, “रमजान का पवित्र महीना देश में शांति, भाईचारे और सद्भावना को बनाए रखने में मदद देगा।”

उन्होंने कहा कि लोग रमजान के दौरान प्रार्थना, आध्यात्मिकता और दान को महत्व देते हैं।

मोदी ने कहा, “भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता इसकी ताकत है। देश के 125 करोड़ लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि यहां दुनियाभर के सभी समुदायों के लोग रहते हैं। यह शांति, भाईचारे और सद्भावना का संदेश है।”

उन्होंने कहा कि भारत में ऐसे लोग भी हैं, जो मूर्ती-पूजा करते हैं तो ऐसे लोग भी हैं जो मूर्ती-पूजा नहीं करते। आस्तिक और नास्तिक सभी तरह के लोग यहां शांति और सौहार्द से रहते हैं।

मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर बधाई। मैं कामना करता हूं कि यह पाक महीना दुनियाभर में भाईचारे, शांति और सौहार्द को बढ़ाए।”

इस्लामिक कैलेंडर में रमजान नौवां महीना है, जो ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493