मोदी ने वाजपेयी के परिवार को सौंपा बांग्लादेश संग्राम सम्मान

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का सम्मान सौंप दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के परिवार के सदस्यों- रंजन भट्टाचार्य, नमिता भट्टाचार्य और निहारिका भट्टाचार्य को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का सम्मान सौंपा।

इस अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

मोदी ने हाल ही में अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से इसे आजाद कराने में वाजपेयी की भूमिका के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493