मोदी ने वास्तुकार चार्ल्स कोरिया के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जाने-माने भारतीय वास्तुकार चार्ल्स कोरिया के निधन पर शोक जताया।

चार्ल्स कोरिया (84) का एक लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया।

मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, “मैं विख्यात वास्तुकार माननीय चार्ल्स कोरिया के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

चार्ल्स को भारत में आधुनिक वास्तुकला और शहरी नियोजन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

मोदी ने उनके काम की सराहना की और कहा, “माननीय चार्ल्स कोरिया की अद्भुत वास्तुकला वृहत स्तर पर पसंद की गई। वह उनकी प्रतिभा, नवीन उत्साह और अद्भुत सौंदर्य बोध को दर्शाती है।”

चार्ल्स के महान कार्यो में नवी मुंबई शामिल है। शहरी नियोजन में विशेषज्ञता रखने वाले चार्ल्स नेशनल कमिशन ऑफ अर्बनाइजेशन के पहले अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

उनका जन्म एक सितंबर, 1930 को हुआ। वह मुंबई के अर्बन डिजाइन रिसर्च इंस्टीट्यूट के संस्थापक थे।

चार्ल्स अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल और भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा बिल्डिंग की डिजाइनिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493