मोदी ने विश्व जल दिवस पर ‘जल शक्ति’ के महत्व को रेखांकित किया

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व जल दिवस के मौके पर ‘जल शक्ति’ के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा पानी के संरक्षण से शहरों, गांवों और किसानों को अपार लाभ मिलता है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “विश्व जल दिवस जल शक्ति के महत्व को रेखांकित करने और जल संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का दिन है।”

मोदी ने कहा, “जब पानी को संरक्षित किया जाता है तो इससे हमारे शहरों, गांवों और किसानों को बहुत लाभ मिलता है।”

लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493