कोलंबो, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि नफरत की विचारधारा रखने वाले संवाद के लिए राजी नहीं हैं।
किसी देश का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ‘हमारे क्षेत्र में आतंकवाद विनाशकारी भावनाओं की ठोस अभिव्यक्ति है।’
मोदी ने यह बात संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 14वें अंतर्राष्ट्रीय वेसक दिवस समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं। वेसक दिवस भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति तथा उनके महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “दुख की बात है कि हमारे क्षेत्र में नफरत की विचारधारा तथा उसके समर्थक बातचीत के लिए राजी नहीं हैं, जिसके कारण लोगों की मौत व विनाश हो रहा है।”
मोदी ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि पूरी दुनिया में बढ़ रही हिंसा का जवाब बौद्ध धर्म का शांति का संदेश है।
उन्होंने कहा कि विश्व शांति को सबसे बड़ा खतरा देशों के बीच संघर्ष से नहीं, बल्कि उस मानसिकता है, जिसकी जड़ों में नफरत व हिंसा बसी है।
dharmpath.com dharmpath