मोदी ने वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा लिया

कोलंबो, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां 14वें अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा लिया। वह समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह समारोह स्थल पहुंचे, जहां उनके श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे ने पारंपरिक तरीके से उनकी अगवानी की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना भी मौजूद थे।

वेसाक दिवास भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति तथा उनके महापरिनिर्वाण के संदर्भ में मनाया जाता है।

मोदी श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनका यह दौरा श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना के निमंत्रण पर हो रहा है। यह मार्च 2015 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का दूसरा श्रीलंका दौरा है।

यह पहली बार है, जब श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय वेसक दिवस की मेजबानी कर रहा है। इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त है। इस समारोह का थीम ‘समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493