जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी से बीएसएफ जवान घायल (लीड-1)

जम्मू, 12 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अर्निया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलीबारी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान घायल हो गए। भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी की गई, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी थम गई।

बीएसएफ के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि जवान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में लंबे-लंबे घासों की कटाई कर रहा था, जब पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के गोलबारी की।

सूत्र के अनुसार, “भारत की ओर से माकूल जवाब दिए जाने के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी थम गई।”

गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली।

पाकिस्तान ने गुरुवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलाबारी की थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके पति सहित दो अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493