मोदी ने शरद जोशी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को किसान नेता शरद जोशी के निधन पर शोक जताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “श्री शरद जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है। जोशी ने अपना जीवन किसानों के कल्याण एवं कृषि में सुधार हेतु संघर्ष में समर्पित कर दिया।”

पूर्व राज्यसभा सांसद जोशी का निधन शनिवार को पुणे में हुआ। वह 81 वर्ष के थे।

उन्हें किसानों के नेता के रूप में जाना जाता है।

वह महाराष्ट्र के किसान संगठन ‘शेतकारी संगठन’ के संस्थापक थे। इसके साथ ही वह ‘स्वतंत्र भारत पार्टी’ के भी संस्थापक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493