मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई तट के करीब अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक के लिए ‘जल पूजा’ की। वह भारतीय भारतीय तट रक्षक के एक होवरक्राफ्ट से पूजा करने पहुंचे। इस स्मारक के निर्माण में 3,600 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
शिव स्मारक का निर्माण अरब सागर में मुंबई तट से 1.5 किलोमीटर दूर होगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल सी.विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अन्य लोग मौजूद थे।
भारतीय तट रक्षक का होवरक्राफ्ट शनिवार दोपहर गिरगाउम चौपाटी से रवाना हुआ, जिसमें महान मराठा योद्धा के वंशज उडयन राजे भोसले तथा शंभाजी राजे भोसले भी अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद थे।
परियोजना के लिए अरब सागर में चिन्हित जगह पर मोदी ने जल पूजा के लिए तांबे के एक पात्र से जल छिड़का और कुछ मिट्टी रखी।
dharmpath.com dharmpath