नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि देश में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी वर्षगांठ पर याद कर रहा हूं। देश में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
देश के पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मुखर्जी भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे, जिसे बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना गया।
dharmpath.com dharmpath