मोदी ने श्रीलंका को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को बधाई दी और कहा कि भारत व श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध अटूट है।

मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, “मैं श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को बधाई देता हूं। दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साझा मूल्यों से जुड़े संबंध अटूट हैं।”

प्रधानमंत्री ने लिखा, “मैं आने वाले वर्षो में श्रीलंका के विकास की कामना करता हूं। मैं महीने के अंत में राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना के भारत दौरे का इंतजार कर रहा हूं।”

श्रीलंका को लिपासा/जोशआ लुईस कानून के तहत ब्रिटिश शासन से चार फरवरी, 1948 को आजादी मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493