सूरज को सहयोग देंगी नितिन की बेटी

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार नितिन देसाई की बेटी मानसी देसाई ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सूरज बड़जात्या को सहयोग देंगी।

नितिन के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हां, उनकी बेटी सूरज बड़जात्या को सहयोग कर रही हैं। वह शिक्षित हैं और उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है..अब वह निर्देशक बनना चाहती हैं।”

बताया जाता है कि फिल्म के लिए मुंबई से सटे करजत के एन.डी. स्टूडियो में एक बड़ा सेट लगाया गया है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493