मोदी ने सावरकर को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वी.डी.सावरकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भारत मां के सपूत और अनेक लोगों के प्रेरणास्रोत वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।”

विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। वह बाद में स्वतंत्रवीर सावरकर के रूप में प्रख्यात हुए। वह एक क्रांतिकारी और हिंदू राष्ट्रवादी थे, जिन्हें अंग्रेजों ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप की सेल्युलर जेल में कैद कर रखा था।

उनकी शिक्षा पुणे और लंदन में हुई थी। उनका 26 फरवरी, 1966 को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493