मोदी ने सुषमा को बधाई दी

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनके संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के लिए बधाई दी और उनके भाषण को दृढ़ एवं प्रभावशाली करार दिया।

मोदी ने ट्वीट किया है, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक दृढ़, प्रभावशाली एवं वैश्विक मुद्दों की अच्छी व व्यापक अभिव्यक्ति के लिए बधाई।”

विश्व मंच पर सोमवार को विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे देश हैं जो आतंक की भाषा बोलते हैं, उसे पालते हैं, उसे फैलाते हैं और निर्यात करते हैं। इसके साथ उन्होंने विश्व संस्था से चरमपंथी विचारधारा के जो मूल हैं उनके खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हो जाएं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा से ऐसे किसी भी देश को अलग करने को कहा जो आतंक के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा ऐसा बना रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493