नई दिल्ली/अमृतसर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सैनिकों के साथ दिवाली मनाई।
मोदी ने अमृतसर में सैनिकों से कहा, “लोग अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के साथ दिवाली मनाते हैं। मैं भी आपके साथ दिवाली मनाने आया हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली के मौके पर वह खुद को सैनिकों के बीच पाकर काफी खुश महसूस कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने अमृतसर के पास खासा में डोगराई युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाया।
मोदी ने ट्वीट किया, “मैंने अपने सैनिकों के बीच समय बिताया। हमारे बीच बहुत अच्छी बातचीत हुई।”
मोदी ने कहा, “डोगराई की जंग 22 सितंबर 1965 को हुई थी। यह बेहद कठिन जंग थी जिसमें हमारी सेना विजयी रही थी।”
dharmpath.com dharmpath