मोदी ने सोनिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। सोनिया वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार पड़ गईं।

मोदी ने ट्वीट किया, “सोनिया जी के आज वाराणसी दौरे के दौरान उनके बीमार होने के बारे में सुना। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

सोनिया गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक रोड शो के दौरान बीमार हो गईं।

लहुराबीर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एक लॉज में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी देखभाल की और उन्हें आराम की सलाह दी। उनके नई दिल्ली लौटने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493