मोदी ने स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता के विजेताओं को दी बधाई

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उन पहले 20 शहरों के स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए चुने जाने पर बधाई दी, जिन्हें साल 2016 तक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन 20 शहरों को एक प्रतियोगिता के माध्यम से 98 शार्टलिस्ट किए गए शहरों में से चुना गया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई। मैं इन शहरों को शहरी भारत के बदलाव का अगुवा होने की बधाई देता हूं।”

इससे पहले गुरुवार को शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने उन 20 शहरों के नाम घोषित किए जिन्हें 2016 तक स्मार्ट सिटी बना दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493