नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में हिमस्खलन में छह जवानों की मौत पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि अधिकारियों को तलाशी व बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सेना ने एक बयान में कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को सेना की एक चौकी तथा एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आने से छह जवानों की मौत हो गई।
मोदी ने ट्विटर पर कहा, “कश्मीर में हिमस्खलन में वीर जवानों की मौत की खबर से दुख हुआ। अधिकारियों को त्वरित तलाशी व बचाव अभियान का निर्देश दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath