मोदी ने 2 योग पुरस्कारों की घोषणा की

चंडीगढ़, 21 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस खास दिन पर दिए जाने वाले दो योग पुरस्कारों की घोषणा की।

इसमें एक राष्ट्रीय एवं दूसरा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है।

मोदी ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लगभग 30,000 योगार्थियों को संबोधित करते यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “मैं आज सरकार की ओर से दो पुरस्कारों का ऐलान कर रहा हूं। इसमें से एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए जबकि दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “इन पुरस्कारों को अंतर्राष्ट्रीय योग पुरस्कार और राष्ट्रीय योग पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इनसे संबंधित नियम-कायदे बनाने एवं ज्यूरी का निर्णय लेने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा।

मोदी ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493