मोदी ने 24 घंटे बिजली का वादा किया

f7519dc1227b558739ffb3d93bc60075नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली की जनता से 24 घंटे बिजली, सभी के लिए घर जैसे कई वादे किए। उन्होंने इसके साथ ही जनता से अपील की कि वे पिछले साल सरकार छोड़कर भागने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को दंडित करें। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को खुद को ‘अराजक’ कहे जाने वाले बयान का उल्लेख किया और कहा, “अगर अराजकता लानी है, तो उन्हें जंगलों में जाकर नक्सलियों से जुड़ जाना चाहिए।”

मोदी ने कांग्रेस पर भी वार किया, लेकिन उनके निशाने पर मुख्य रूप से आप ही थी, जिसने 2013 के विधानसभा चुनाव में 70 में 28 सीटों पर जीत हासिल की थी और भाजपा को 31 सीटें मिली थीं।

मोदी ने दिल्ली की जनता से मजबूत, स्थिर सरकार के लिए उनका समर्थन करने की अपील की।

आप या केजरीवाल का नाम लिए बिना मोदी ने पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

मोदी ने कहा कि एक अफवाह फैलाई जा रही है कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से घटाकर 58 कर दी है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों, हर दिन एक नया झूठ गढ़ा जाएगा। गुमराह करना, झूठ फैलाना, उनकी राजनीति का यही तरीका है। मोदी वैसा इंसान नहीं है, जो कभी पीठ में छुरा घोंपेगा। अगर झूठा प्रचार किया जाता है तो उस पर भरोसा न करें।”

केजरीवाल द्वारा 49 दिनों बाद ही सरकार से इस्तीफा दिए जाने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली का एक साल बर्बाद हुआ है।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “जिसने एक साल बर्बाद किया, क्या आप उसे सजा देंगे?”

आप के धरना-प्रदर्शन की राजनीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग खास काम में निपुण होते हैं और उन्हें वही काम देना चाहिए।

मोदी ने कहा, “जो लोग सड़कें बाधित करने, धरना देने, प्रदर्शन करने में निपुण हैं, उन्हें वही काम दीजिए। हमारी विशेषज्ञता अच्छी सरकार चलाने में है, हमें वह काम सौंपिए।”

केजरीवाल के ‘मैं अराजक हूं’ वाले बयान का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि क्या लोगों ने ऐसा नेता देखा है जो ऐसी बात करता है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली में अराजकता नहीं चल सकती। दिल्ली को खुद पर गर्व होना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक सरकार की कमी को पूरा करेगी और पिछले 15 सालों में उन सपनों को पूरा करेगी, जो पूरा नहीं हो पाए हैं।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में पानी की समस्या दूर करने के कदम उठाए और करीब 20 लाख गरीबों ने प्रधानमंत्री धन जन योजना (पीएमजीडीवाई) के तहत बैंक खाते खुलवाए।

उन्होंने कहा, “दिल्ली पर कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन लाखों गरीबों के पास बैंक खाता नहीं था।”

पीएमजेडीवाई के अंतर्गत दिल्ली में 19.5 बैंक खाते खोले गए और उन्हें एक लाख रुपये तक का बीमा दिया गया।

निचले स्तर तक फैले भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने शीर्ष पद से इसे साफ करना शुरू किया है।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने पद से इसे ठीक करना शुरू किया है। धीरे-धीरे, मैं भ्रष्टाचार को गलियों और स्थानीय इलाकों से हटाऊंगा। मुझमें विश्वास कीजिए। मैंने ऊपर से काम शुरू किया है। मैं इसे निचले स्तर तक ले जाऊंगा।”

बिजली की दर घटाने के आप के वादे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हर घर में बिजली पहुंचाए जाने पर हो सकता है।

मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी घरों में 24 घंटे बिजली रहे ताकि जनरेटर की जरूरत न पड़े, जो प्रदूषण को रोकने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिजली पोर्टेबिलिटी उपलब्ध कराएगी और फिर लोग अपनी इच्छानुसार कंपनी चुन सकेंगे।

मोदी ने कहा, “यह प्रतियोगिता को बढ़ावा देगा और कीमतें कम होंगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हर समस्या का समाधान मौजूद है। ईमानदार इच्छा होनी चाहिए। दिल्ली अपनी समस्या का समाधान चाहता है।”

मोदी ने कहा कि झुग्गियों में रहने वालों के पास 2022 तक अपना घर होगा।

उन्होंने कहा, “यह एक बड़ा काम है। अगर छोटे काम करने होते, तो लोग मुझे नहीं चुनते।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493