भुवनेश्वर, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के कृषि पर्व नुआखाई पर प्रदेश वासियों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा, “नुआखाई जुहार। विशेष पर्व पर ओडिशा के लोगों को बधाई। यह पर्व किसानों के जीवन में अधिक समृद्धि लाए।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने भी ओडिशा के लोगों को बधाई दी।
शाह ने ट्वीट किया, “नुआखाई जुहार के मौके पर ओडिशा के लोगों को बधाई। यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि व खुशियां लाए।”
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस पर्व की बधाई दी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस मौके पर लोगों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “हमारे किसानों के कड़े परिश्रम का प्रतीक यह खास पर्व नुआखाई जुहार प्रगति व समृद्धि का सूत्रपात करे।”
केंद्रीय मंत्रियों जुआल ओराम तथा धर्मेद्र प्रधान ने भी लोगों को नुआखाई की बधाई दी। साथ ही इस मौके पर राज्य के कई मंत्रियों व विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने लोगों को बधाई दी।
मशहूर रेत मूर्तिकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्रतट पर रेत की प्रतिमा बनाई है।
नुआखाई एक कृषि पर्व है, जो मुख्यतया ओडिशा के किसानों द्वारा ‘धरती मां’ का शुक्रिया अदा करने के लिए मनाया जाता है। यह पर्व केरल के ओणम के समान है और गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath