लखनऊ, 24 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कानपुर रेल हादसा और सेना के जवानों की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस बाबत रालोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर एवं रेलमंत्री सुरेश प्रभु से इस्तीफा मांगा है।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा, “सेना के जवानों की शहादत पर केवल अपनी पीठ थपथपाना देशवासी कब तक सहन करेगा। वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों में केंद्र सरकार की कार्यशैली के प्रति निराशा है।”
राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह का कहना है कि रेल मंत्रालय को अक्टूबर में रिपोर्ट गई थी कि 30 किलोमीटर तक पटरी टूटी (फ्रेक्चर) हुई है। लेकिन उसे सही नहीं कराया गया। नतीजतन पटना कानपुर देहात के पास इंदौर एक्सप्रेस का इतना बड़ा रेल हादसा हो गया, जिसमें सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए। अनेक बच्चे अनाथ हो गए। क्या इसका उत्तरदायित्व रेलमंत्री और प्रधानमंत्री का नहीं है?
रालोद नेताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर देश में टैक्स लगाया गया, लेकिन देश के प्रदूषण की स्थिति भयावह होती जा रही है। देश की हवा में सांस लेना मुश्किल है। प्रधानमंत्री दिन में कई बार कपड़े बदलकर लच्छेदार भाषणों में व्यस्त हैं। उन्हें अपने देश की चिंता नहीं है।
नोटबंदी का तुगलकी फरमान जारी करके किसानों के साथ रबी फसल की बुवाई के समय क्रूर एवं भद्दा मजाक किया गया है। इसका परिणाम यह होगा कि फसल की पैदावार आधी होना भी मुश्किल है। इन सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री एवं रेलमंत्री को त्यागपत्र दे देना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath