मोदी पर अरुण शौरी के बयान निजी : वेंकैया

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने मंगलवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण शौरी द्वारा राजग सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना उनके अपने निजी विचार हैं।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “शौरी जी के विचार न तो पार्टी के हैं और न ही लोगों के। ये उनके अपने निजी विचार हैं।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है। लोग जानते हैं कि इसे विरासत में कौन सी चुनौतियां मिली हैं।

शौरी ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कहा था, “आज से पहले कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय इतना कमजोर नहीं रहा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493