मोदी पिछले 11 सालों में लखनऊ का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री

लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी का शुक्रवार का लखनऊ दौरा पिछले 11 सालों में किसी प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी का पहला दौरा है। उनके लखनऊ दौरे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा की यादों को ताजा कर दिया है।

लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी का शुक्रवार का लखनऊ दौरा पिछले 11 सालों में किसी प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी का पहला दौरा है। उनके लखनऊ दौरे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा की यादों को ताजा कर दिया है।

मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में यह पहली लखनऊ यात्रा है। कभी यह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निर्वाचन क्षेत्र हुआ करता था। हजरतगंज के निवासी शरद मिश्रा का कहना है, “जब से वाजपेयी राजनीतिक परिदृश्य से दूर हुए हैं, लखनऊ ने भी अपनी राजनीतिक ख्याति खो दी। लेकिन आज ऐसा महसूस हो रहा है कि लखनऊ एक बार फिर उभर रहा है।”

मोदी इससे पहले 2 मार्च 2014 को एक चुनावी रैली को संबोधित करने लखनऊ आए थे।

मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में 1 सितंबर 2005 को एक बीमा योजना के उद्घाटन के लिए लखनऊ आए थे।

वहीं, वाजपेयी पिछली बार 27 अप्रैल, 2007 को लखनऊ आए थे। वह विधानसभा चुनावों के दौरान यहां आए थे।

वाजपेयी के एक पुराने सहयोगी ने बताया कि वाजपेयी जब भी लखनऊ आते थे, तो यहां के स्थानीय जायकों का स्वाद जरूर लेते थे। राज ठंडाई के दुकान से उनके लिए विशेष ठंडाई थर्मस में भर कर ले जाई जाती थी। अपनी हर यात्रा में वे चाट-टिक्की, दही भल्ला समेत सारे मांसाहारी पकवान का स्वाद लेना नहीं भूलते थे।

वहीं, दूसरी तरफ मोदी का खानपान बिल्कुल सादा है। भीभराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद शायद वे गुजराती थेपला, खांडवी, उत्तपम, इडली, पेपर डोसा और मट्ठा आदि में से कुछ खाना पसंद करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493