मोदी बाड़मेर रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ करेंगे (लीड-1)

जयपुर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक तेल रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ करेंगे।

यह शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे होगा, जिसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा, “राजस्थान की यात्रा को लेकर आशान्वित हूं। बाड़मेर के पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ समारोह में शिरकत करूंगा और एक जनसभा को संबोधित करूंगा।”

उन्होंने कहा, “राजस्थान रिफाइनरी राज्य में पहली रिफाइनरी होगी, जो तेल और गैस भंडार से परिपूर्ण है। रिफाइनरी से राजस्थान को विशेष रूप से राज्य के मेहनती युवाओं को लाभ होगा।”

मोदी सुबह 11.40 बजे उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पर उतरेंगे, जहां से वह 11.45 बजे पचपदरा के लिए हेलीकॉप्टर में सवार होंगे।

बाड़मेर में और इसके आसपास कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इस रिफाइनरी के चार वर्षो में तैयार होने के बाद इससे राज्य को 34,000 करोड़ रुपये की आय होगी। यह राजस्थान की एकमात्र रिफाइनरी है और इसकी लागत 43,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493