मोदी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए असम पहुंचे (लीड-1)

गुवाहाटी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यो का जायजा लेने के लिए मंगलवार को असम पहुंच गए। बाढ़ के कारण राज्य में 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री गोवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरडोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे और भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से सीधे खानापाड़ा पहुंच गए।

खानापाड़ा के बाद मोदी ने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने शीर्ष अधिकारियों से मिलकर बाढ़ और राहत कार्यो का जायजा लिया।

मोदी असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बाढ़ प्रबंधन और क्षति नियंत्रण के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

केंद्र ने सोमवार को असम में आई बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल के परिवार को 50,000 रुपये देने की घोषणा की थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के कारण राज्य के 29 जिलों में 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493