मोदी बिहार में 4 रैलियों को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि वह बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पूर्व राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

मोदी ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “बिहार बदलाव के लिए तैयार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए अभूतपूर्व उत्साह है। मैं मढ़ौरा, हाजीपुर, नालंदा और सोना में चार रैलियों को संबोधित करूंगा।”

पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चरण में छह जिलों-भोजपुर, बक्सर, नालंदा, पटना, सारण और वैशाली के 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493