मोदी बुरे दिन लेकर आए : राहुल

अमेठी, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सत्ता में आने के लिए झूठे वादे करने के आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश के लिए ‘बुरे दिन’ लेकर आए।

राहुल ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी जाने से पहले फुरसतगंज में ठहराव के दौरान यह बात कही।

कांग्रेस उपाध्यक्ष का इशारा 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी के ‘अच्छे दिन आएंगे’ नारे की ओर था।

राहुल अमेठी में दो दिन के दौरे पर हैं और इस दौरान वह नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से मुलाकात करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

कांग्रेस के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि राहुल अमेठी के कुछ इलाकों में हो रहे विकास कार्यो का औचक निरीक्षक भी कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493