मोदी ब्रिक्स, एससीओ बैठक के लिए उफा पहुंचे

उफा (रूस), 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स तथा शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बहुपक्षीय शिखर बैठक में शिरकत करने बुधवार को रूसी शहर उफा पहुंचे।

उफा (रूस), 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स तथा शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बहुपक्षीय शिखर बैठक में शिरकत करने बुधवार को रूसी शहर उफा पहुंचे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “मोदी अपना मार्ग बदलते हुए मध्य एशिया से ब्रिक्स/एससीओ 2015 की शिखर बैठक में शिरकत करने के लिए रूसी शहर पहुंचे।”

ब्रिक्स पांच देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

मोदी दो-दिवसीय दौरे को समाप्त करने के बाद कजाकिस्तान के अस्ताना से बुधवार को रवाना हुए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493