मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने चीन पहुंचे (लीड-1)

गौरव शर्मा

गौरव शर्मा

शियामेन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को चीन के दक्षिणपूूर्वी शहर शियामेन पहुंचे। मोदी तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।

डोकलाम सीमा विवाद के समाधान के बाद मोदी व जिनपिंग की मुलाकात पर सबकी नजर रहेगी। इस विवाद के कारण दोनों देशों की सेनाएं दो महीने तक आमने-सामने रहीं।

इस साल दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी द्विपक्षीय बैठक होगी। पिछली बैठक शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

दोनों नेताओं की अनौपचारिक बैठक डोकलाम संकट के बीच जुलाई में जर्मनी में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

इसके अतिरिक्त मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की उम्मीद है। इस शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा भी भाग ले रहे हैं।

भारतीय नेता ब्रिक्स नेताओं के साथ बिजनेस काउंसिल की बैठक को संबोधित करेंगे।

वह मंगलवार की सुबह एक कार्यक्रम ‘इमरजिग मार्केट्स व डेवलपिंग कंट्रीज’ के संवाद में भाग लेंगे।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद मोदी म्यांमार की यात्रा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493