तिरुवनंतपुरम, 30 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के प्रमुख वी. मुरलीधरन भी शामिल होने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय से नई दिल्ली पहुंचने के लिए फोन आने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुरलीधन ने कहा, “मैंने हमेशा लोगों के बीच काम किया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ, मैं लोगों के उत्थान के लिए काम करता रहूंगा।”
उनके सहयोगी दीपू ने आईएएनएस से कहा, “हम सभी को आश्चर्य हुआ। हमने कभी मंत्रिपद के बारे में नहीं सोचा था। अब हम सभी उत्साहित और खुश हैं।”
मार्च 2018 में मुरलीधरन महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए नामित होने वाले केरल के पहले भाजपा नेता बने थे।
dharmpath.com dharmpath