Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » मोदी यूरोपीय संघ-भारत सम्मेलन में ब्रसेल्स जाएंगे

मोदी यूरोपीय संघ-भारत सम्मेलन में ब्रसेल्स जाएंगे

ब्रसेल्स, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बेल्जियम जाने की योजना है। यहां चार साल बाद यूरोपीय संघ-भारत सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है।

यूरोपीय संघ में भारत के उच्चाधिकारी मंजीव सिंह पुरी ने बताया कि यह छह सालों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रसेल्स यात्रा होगी। इस यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

पूरी ने थिंक टैंक ‘फ्रेंड्स ऑफ यूरोप’ द्वारा भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर आधारित कार्यक्रम में कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच वैश्विक व्यापार को गति मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “हम दोनों दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और दोनों ही जगहों पर सबसे ज्यादा विविधता है। भारत में जहां 22 आधिकारिक भाषाएं हैं, जबकि ईयू में 24 हैं। भारत में 29 संघीय राज्य हैं, तो ईयू में 28 सदस्य देश हैं। इसी से अंदाजा लगता है कि दोनों पक्षों के बीच सहज और जीवंत संबंध आसानी से बन सकता है।”

इस मौके पर ‘फ्रेंड्स ऑफ यूरोप’ की नीति निर्देशक शादा इस्लाम ने अपने संबोधन में कहा, “अगर दोनों पक्ष सही तरीके से आगे बढ़ते हैं तो इस सम्मेलन से अधिक महत्वाकांक्षी, गतिशील और साहसी ईयू-भारत संबंध का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।”

इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मदद से किया गया, जिसमें ईयू और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं, उच्चाधिकारियों, व्यापार और गैरसरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और अन्य महत्वपूर्ण साझीदारों में भाग लिया।

पिछले ईयू-भारत सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में साल 2011 में हुआ था।

मोदी यूरोपीय संघ-भारत सम्मेलन में ब्रसेल्स जाएंगे Reviewed by on . ब्रसेल्स, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बेल्जियम जाने की योजना है। यहां चार साल बाद यूरोपीय संघ-भारत सम्मलेन आयोजित किया जा रहा ह ब्रसेल्स, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बेल्जियम जाने की योजना है। यहां चार साल बाद यूरोपीय संघ-भारत सम्मलेन आयोजित किया जा रहा ह Rating:
scroll to top