मोदी, योगी पर अभद्र टिप्पणी का विडियो वायरल, मामला दर्ज

ऐसा ही एक मामला सामने आया है झांसी जिले की बबीना तहसील थाना क्षेत्र में, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, झांसी की बबीना तहसील के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़रा निवासी अंकित नामदेव ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आकाश भारती और जितेंद्र अहिरवार ने एक वीडियो वायरल किया है। इसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि उन्होंने पहले शराब पी और इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दी।

पुलिस ने अंकित नामदेव की शिकायत के आधार पर आकाश भारती और जितेंद्र अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493