मोदी, राजनाथ ने कमला आडवाणी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

एम्स के चिकित्सकों के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को कमला आडवाणी का निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट किया, “कमला आडवाणी जी के निधन से गहरी पीड़ा और दुख हुआ। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और लालकृष्ण आडवाणी जी की शक्ति का स्तंभ रहीं। दुख की इस घड़ी में मेरी आत्मा आडवाणी परिवार के साथ।”

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “कमला आडवाणी के निधन की खबर सुनकर गहरी पीड़ा हुई। ईश्वर आडवाणी जी और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को बर्दाश्त करने की शक्ति दें।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कमला आडवाणी के निधन पर शोक जताया।

बनर्जी ने लिखा, “कमला आडवाणी जी के निधन से दुख हुआ। आडवाणी जी और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति। मेरी गहरी शोक संवेदना।”

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, “कमला आडवाणी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। आडवाणी परिवार के प्रति मेरी हार्दिक शोक संवेदना। ईश्वर उन्हें दुख का सामना करने की शक्ति दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493