मोदी, राजनाथ ने प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार नामवर सिंह के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बुधवार को हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह के निधन पर शोक जताया।

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 92 वर्षीय सिंह ने मंगलवार देर रात दिल्ली के एम्म में अंतिम सांस ली।

मोदी ने कहा, “उन्होंने अपनी आलोचना के साथ हिंदी साहित्य को नई दिशा दी।”

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंह के निधन को निजी क्षति बताया।

उन्होंने कहा, “असहमतियों के बावजूद भी..वह लोगों को सम्मान और स्थान देना जानते थे। उनका निधन हिंदी जगत और हमारे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के सीताराम येचुरी ने कहा कि साहित्य की दुनिया में साहित्यकार और लेखक नामवर सिंह की हमेशा खास जगह रहेगी। उनका काम और योगदान आने वाले कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि नामवर सिंह ने आलोचना और हिंदी भाषा को एक विशेष स्थान दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता संजय निरूपम और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493