मोदी, राहुल ने जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

राहुल ने नेहरू को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर रहा हूं। प्रार्थना करता हूं कि उनके दृष्टिकोण और मूल्य हमारे विवेक तथा कार्यो का हमेशा मार्गदर्शन करते रहे।”

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी नेहरू के स्मारक शांतिवन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को देश के आजाद होने के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

उनका 27 मई, 1964 को निधन हो गया था।

नेहरू निधन से पहले तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वह इस पद पर सर्वाधिक समय तक रहे।

उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493