मोदी, राहुल ने नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।”

राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां शांति वन में नेहरू को पुष्प अर्पित किए।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “उनकी पुण्यतिथि पर, आईए हम मजबूत, स्वतंत्र और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान को याद करें, जिसने भारत में 70 सालों तक लोकतंत्र को जिंदा रखने में मदद की है।”

स्मृति स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1947 में भारत की आजादी से 27 मई 1964 को अपने निधन तक इस पद पर रहे।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493